Moj App Se Paise Kaise Kamaye | महीने का 30 से 35 हज़ार

दोस्तों, आज की पोस्ट में हम आपको Moj ऐप के बारे में बताने वाले हैं Moj App क्या है, Moj App se paise kaise kamaye और मोज ऐप से पैसे कमाने के तरीके क्या हैं। इससे पहले वाली पोस्ट में हमने आपको Instagram Reels से पैसे कैसे कमाए के बारे में जानकारी दी थी।

Moj एक शोर्ट विडियो शेयरिंग ऐप है, जहाँ आप बाकी शॉर्ट्स विडियो ऐप की तरह विडियो बनाकर शेयर कर सकते हैं। यहाँ हम एकदम विस्तार से मोज ऐप के बारे में आपको बता रहें है पूरी जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़ें।

Moj App क्या है?

Moj एक short video sharing app है, जहाँ आप 15 सेकंड से लेकर 1 मिनट तक की विडियो शेयर कर सकते हैं। इस ऐप में आपको काफी सारे effects, stickers और emoticons देखने को मिलते हैं।

आज मोज शोर्ट विडियो बनाने वाले ऐप्स में से एक लोकप्रिय ऐप है, इसके 10 Crore+ downloads हैं, जो की अपने आप में एक बहुत बड़ा नंबर हैं। TikTok बैन होने के बाद से Moj app की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है।

मोज ऐप का इंटरफ़ेस बहुत ही सिंपल है आप इसे आसानी से चला सकते हैं और अपने पसंदीदा क्रिएटर की विडियो देखने के साथ-साथ अपनी शोर्ट विडियो डालकर भी मोज ऐप से पैसे कमा सकते हैं। 

Moj App पर आप Comedy, Dance, Singing, Cooking, acting, Traveling या फिर इसके अलावा आपमें जो भी टैलेंट है उसके विडियो बनाकर लोगो के साथ शेयर कर सकते हैं। यहाँ आप फेमस हो कर नाम कमाने के साथ अच्छा पैसा भी कमा सकते हैं।

नीचे हमने Moj App की बेसिक डिटेल्स शेयर की हैं:-

ऐप का नाम Moj
ऐप साइज़81 MB
डाउनलोड10Cr+
रेटिंग4.3
केटेगरीSocial
ऑपरेटिंग सिस्टमiOS, Android
डेवलपरMohalla Tech
देश India

Moj App किस देश का है?

Moj App भारत देश का है और इसका मुख्यालय बंगलुरू शहर में स्थित है, मोज ऐप को बनाने वाली कंपनी का नाम महोल्ला टेक है।

मोज ऐप iOS, Android दोनों ही ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध है, यह एक लोकप्रिय भारतीय ऐप है। जिसे लोगो द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

Moj App कैसे डाउनलोड करें?

मोज ऐप को डाउनलोड करना बाकी ऐप्स की तरह ही आसान है, नीचे हमने आपको Android और iOS दोनों प्लेटफार्म पर मोज ऐप को डाउनलोड करना बताया है।

  1. सबसे पहले आपको अपने एंड्राइड फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन करना है और iOS में Apple store ओपन करें।
  2. अब आपको सर्च बारे में टाइप करना है Moj, जो पहला रिजल्ट आपके सामने आएगा उस पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने Moj App आ जायेगा, आपको Android phone में Install पर और iOS में Get के बटन पर क्लिक करना है।
  4. क्लिक करते ही कुछ ही सेकंड में ऐप इनस्टॉल होकर आपके स्मार्टफ़ोन में डाउनलोड हो जायेगा।
  5. ऐप डाउनलोड होते ही आप इसका उपयोग करना शुरू कर सकते हैं।

चलिए मोज ऐप डाउनलोड करने के बाद जान लेते हैं आखिर इसपर अकाउंट कैसे बनाये।

Moj App पर अकाउंट कैसे बनायें?

Moj ऐप पर अकाउंट बनाने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।

  1. सबसे पहले Moj App को ओपन करें।
  2. अब आपसे भाषा सेलेक्ट करने के लिए कहा जायेगा, अपनी भाषा का चुनाव करें।
  3. अब आपके सामने Create account का विकल्प आएगा इसपर क्लिक करें।
  4. यहाँ अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर Sign Up पर क्लिक करना है।
  5. अब आपके द्वारा डाले गए नंबर पर एक OTP आएगा।
  6. OTP डालकर मोबाइल नंबर वेरीफाई करें।
  7. जैसे ही आपका मोबाइल नंबर वेरीफाई हो जायेगा, तुरंत आपका Moj account बन जायेगा।
  8. मोज अकाउंट बनते ही आप इसपर अपनी शोर्ट वीडियोस डालना शुरू कर सकते हैं।

Moj App पर विडियो कैसे डाले?

दोस्तों, मोज ऐप पर आप दो तरीके से विडियो डाल सकते हैं, पहला डायरेक्ट मोज ऐप से विडियो बनाकर और दूसरा पहले से बनायीं हुई विडियो को अपलोड करके। नीचे हमने आपको दोनों ही तरीके बताये हैं।

  1. मोज ऐप पर अकाउंट बनाने के बाद आप जैसे ही ऐप ओपन करेंगे आप इसके होम पेज पर आ जायेंगे।
  2. अब आपको यहाँ + के आइकॉन पर क्लिक करना है।
  3. क्लिक करते ही आपका कैमरा ओपन हो जायेगा, अब आप विडियो बनाना शुरू कर सकते हैं।
  4. विडियो बनाते समय यहाँ आप एक से एक फ़िल्टर का भी उपयोग कर सकते हैं।
  5. जैसे ही आपका विडियो बन जाता है आप इसे Moj app पर शेयर कर सकते हैं।
  6. यहाँ आप डायरेक्ट गैलरी से भी अपनी विडियो को अपलोड करके शेयर कर सकते हैं।

चलिए अब मुद्दे पर आते हैं और जानते हैं Moj app se paise kaise kamaye और मोज ऐप से पैसे कमाने के तरीके क्या-क्या हैं।

Moj App Se Paise Kaise Kamaye?

Moj App पर आप short video डालने के साथ-साथ कई तरीको से पैसे भी कमा सकते हैं। लेकिन उससे पहले आपको बतादें Moj ऐप से पैसे कमाने के लिए आपके कम से कम 10 हज़ार फोल्लोवेर्स होने जरुरी हैं। क्योंकि अगर आपके पास जनता है तो ही आप पैसे कमा सकते हैं।

मोज ऐप के अलावा भी अगर आप दुसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे की Instagram Reels, YouTube Shorts, Zili, Tiki इन ऐप पर भी शोर्ट विडियो डालकर पैसे कमाने चाहते हैं तो आपके अच्छे खासे फोल्लोवेर्स होने जरुरी हैं।

आप मोज ऐप पर Affiliate Marketing, Refer & Earn, Paid Promotion, URL Shortener, Cross Promotion, Collaboration, Contest Video बनाकर पैसे कमा सकते हैं। इन सभी तरीको के बारे में हमने नीचे एक-एक करके विस्तार से बताया है।

Moj App से पैसे कमाने के तरीके क्या हैं?

मोज ऐप से पैसे कमाने के कई तरीके हैं, लेकिन हमने यहाँ सबसे बेस्ट तरीके आपके साथ शेयर किये हैं।

1. Moj ऐप पर Affiliate Marketing करके पैसे कमाए

दोस्तों, अगर मोज ऐप पर आपके ठीकठाक फोल्लोवेर्स हैं तो आप एफिलिएट मार्केटिंग करके महीना का 30 से 35 हज़ार कमा सकते हैं। अगर आपको नहीं पता एफिलिएट मार्केटिंग क्या है तो आप हमारी इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं स्टूडेंट पैसे कैसे कमाए

यहाँ शोर्ट में बता देते हैं आखिर affiliate marketing क्या है। अगर आपके पास खुद का कोई प्रोडक्ट नहीं है तो आप किसी भी Ecommerce कंपनी का प्रोडक्ट प्रमोट कर सकते हैं। जैसे की Amazon, Flipkart, Myntra, Meesho इत्यादि, इसके लिए आपको यहाँ अपना एक एफिलिएट अकाउंट बनाना होता है। 

इसके बाद आपके जितने भी सोशल मीडिया अकाउंट है वहां आप उस प्रोडक्ट को प्रमोट करते हैं और कोई भी अगर आपके एफिलिएट लिंक से उस प्रोडक्ट को खरीदता है तो आपको उसका कुछ कमीशन मिलता है। 

आसान भाषा में कहें तो एफिलिएट मार्केटिंग एक कमीशन बेस्ड प्रोग्राम है जहाँ किसी कम्पनी का प्रोडक्ट बिकवाने पर आपको कमीशन मिलता है।

2. Moj App पर Refer & Earn करके पैसे कमाए

मोज ऐप से पैसे कमाने का यह तरीका सबसे बेहतेरिन है। आपने देखा होगा आये दिन आपके WhatsApp या दुसरे सोशल मीडिया पर इस तरह के मेसेज आते होंगे की इस ऐप को डाउनलोड करने पर ₹50 मिलेंगे या ₹100 मिलेंगे। तो इसे ही Refer & Earn कहते हैं।

अगर आप किसी ऐसे ऐप को रेफेर करते हैं जिसे रेफेर करने पर पैसे मिलते हैं तो यह तरीका Refer & Earn कहलाता है। इस तरीके से आप जितने चाहें उतने पैसे कमा सकते हैं बस आपके फोल्लोवेर्स ज्यादा होने चाहिए।

नीचे हमने Best Refer & Earn App की लिस्ट शेयर की है जिन्हें रेफेर करके आप महीने का अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

  1. Groww
  2. Upstox
  3. Google Pay
  4. EarnKaro
  5. Meesho
  6. Rozdhan
  7. PayTm Money
  8. 5Paisa
  9. Zerodha
  10. MobiKwik
3. Paid promotion से Moj App पर पैसे कमाए

अगर आपके मोज अकाउंट पर 10 हज़ार या उससे ज्यादा फोल्लोवेर्स हैं तो आप अपने से छोटे क्रिएटर्स का प्रमोशन करके उनसे पैसे कमा सकते हैं। आप उनसे अपने फोल्लोवेर्स के हिसाब से पैसे चार्ज कर सकते हैं।

अगर आपको समझ नहीं आ रहा किस हिसाब से पैसे चार्ज करें, तो आप अपने से बड़े क्रिएटर्स या जितने आपके फोल्लोवेर्स हैं उतने फोल्लोवेर्स वाले क्रिएटर्स से बातचीत करके पैसो का अंदाज़ा लगा सकते हैं। इस तरह आप Paid Promotion के द्वारा मोज ऐप से पैसे कमा सकते हैं।

4. Moj App पर URL Shortener वेबसाइट से पैसे कमाए

दोस्तों, आप किसी भी URL को शोर्ट करके URL Shortener वेबसाइट से पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी ऐसी URL shortener वेबसाइट पर अकाउंट बनाना है जो URL शोर्ट करने का पैसा देती है।

इसके बाद जब भी आप किसी को शोर्ट किया हुआ URL शेयर करेंगे तो उस लिंक पर क्लिक करते ही उसे कुछ ads दिखेंगे, जिसका पैसा कंपनी आपको देगी।

5. Cross Promotion करके Moj App से पैसे कमाए

मोज ऐप के अलावा अगर आपका अकाउंट किसी दुसरे सोशल मीडिया ऐप पर है जैसी की Instagram, YouTube, Tiki, Zili, Josh, Takatak तो आप इन ऐप पर Moj और Moj App पर इन बाकी ऐप्स का प्रमोशन करके पैसे कमा सकते हैं।

पैसे कमाने के लिए आपको अपनी audience यानी की फोल्लोवेर्स को अपने साथ हर एक प्लेटफार्म पर जोड़ने की कोशिश करनी है। जिससे जब भी आप किसी चीज़ का प्रमोशन करें तो आपके फोल्लोवेर्स के हिसाब से आपको पैसे मिल सकें।

6. Collaboration करके मोज ऐप पर पैसे कमायें

दोस्तों, इस तरीके में आप अपने लेवल के बाकी क्रिएटर के साथ Collaborate करके पैसे कमा सकते हैं। पैसे आपको Collaboration करने पर नहीं मिलेंगे, लेकिन जब आप एक दुसरे के साथ Collaborate करेंगे तब आपके फोल्लोवेर्स बढ़ेंगे जिससे आप पैसे कमा सकते हैं।

7. Contest Video में भाग लेकर मौज ऐप से पैसे कमाए 

मोज ऐप अपने यूजर के लिए कोई न कोई Contest चलाता रहता हैं जिसके कुछ नियम और पालिसी होती है। दिए गए नियम का पालन करते हुए आप Contest Video में भाग ले सकते हैं। जिसमे अगर आप विजेता बनते है तो आपको कुछ Rewards और Gifts दिए जाते हैं।

Content में जितने पर आपके फोल्लोवेर्स भी बढ़ते हैं जिससे आगे चल कर आपको पैसो का फायदा होता है।

Moj App से जुड़े सवाल जवाब
मोज पर कितने फॉलोअर्स होने पर पैसे मिलते हैं?

दोस्तों, मोज ऐप आपको डायरेक्ट पैसे नहीं देता है, लेकिन दुसरे तरीको से जैसे की Affiliate marketing, Paid promotion, Refer & Earn से पैसे कमाने के लिए आपके कम से कम 10 हज़ार फोल्लोवेर्स होने जरुरी हैं।

मोज अप्प से पैसे कैसे कमाए?

मोज ऐप पर आप Affiliate marketing, Collaboration, URL shortener, Paid promotion, Refer & Earn से पैसे कमा सकते हैं। जिसके लिए आपके मोज अकाउंट पर अच्छे खासे फोल्लोवेर्स होने जरुरी है।

मौज वीडियो बनाने से क्या फायदा है?

मौज वीडियो बनाने से आपको लोकप्रियता और पैसा दोनों मिलते है, जो की आज के समय में आपके पास होना बेहद जरुरी है तभी लोग आपको पूछते है और इज्ज़त देते हैं।

मौज वीडियो कैसे डाउनलोड करते हैं?

मोज विडियो डाउनलोड करने के लिए आप किसी भी Third Party App या फिर वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। बस आपको इन्टरनेट पर सर्च करना है Moj video downloader इसके बाद आपको मोज विडियो का URL डालकर विडियो को डाउनलोड कर लेना है।

निष्कर्ष – मौज ऐप से पैसे कैसे कमाए

दोस्तों, अगर आपमें टैलेंट है तो आप किसी भी सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से पैसे कमा सकते हैं। अगर आप किसी भी एक शोर्ट विडियो शेयरिंग ऐप पर विडियो डालते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बतादें आप वही विडियो दुसरे प्लेटफार्म पर भी डाल सकते हैं।

आपको इन प्लेटफार्म पर लगातार काम करना होगा, तब जाकर आपको सफलता प्राप्त होगी। कुछ समय बाद आप पैसे कमाना भी शुरू कर देंगे।

आज की इस पोस्ट में हमने आपको मोज ऐप क्या है, Moj App se paise kaise kamaye, Moj se paise kaise kamaye, मोज ऐप से पैसे कमाने के तरीके क्या हैं, इसकी पूरी जानकारी दी है। अगर आपका इससे जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

जो लोग शोर्ट विडियो बनाते हैं लेकिन वह Moj App के बारे में नहीं जानते या फिर उन्हें नहीं पता इसपर विडियो कैसे डालें, तो उन लोगो को यह पोस्ट जरुर शेयर करें। ताकि वह भी दुनिया के सामने अपना टैलेंट दिखा सकें। 

दोस्तों, आप हमसे डायरेक्ट सम्पर्क करने या फिर ऑनलाइन पैसे कमाने के बारे में बातचीत करने के लिए हमारी कम्युनिटी में भी जुड़ सकते है।

हमारे साथ जुड़ने के लिए आप Right sidebar में बने Facebook, Telegram बटन पर क्लिक करके हमारा Premium Group ज्वाइन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:-

Leave a Comment