MX Takatak App Se Paise Kaise Kamaye? (महीने का 15 से 20 हज़ार)

दोस्तों, आज की पोस्ट में हम आपको MX Takatak क्या है, MX Takatak App se paise kaise kamaye, MX takatak ऐप पर अकाउंट कैसे बनायें इसकी पूरी जानकारी देंगे।

जैसा की आप सब जानते हैं भारत में चीनी ऐप बैन होने से पहले Tiktok का बहुत बोलबाला था। कम समय में ही टिकटोक काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गया था। 

लेकिन लोगो को हैरानी तब हुई जब भारत सरकार द्वारा कुछ चीनी ऐप को भारत में बैन कर दिया गया, जिसमे TitTok भी शामिल था। ऐसे में टिकटोक क्रिएटर्स को बहुत ज्यादा निराशा का सामना करना पढ़ा।

यह निराशा ज्यादा दिन नहीं टिकी क्योंकि Tiktok Ban होने के बाद से ही इन्टरनेट पर नए से नए शोर्ट विडियो ऐप लांच होना शुरू हो गए उन्ही में से एक ऐप Takatak था। इसका नाम TikTok से काफी ज्यादा मिलता जुलता था इसलिए इस ऐप को लोकप्रिय होने में ज्यादा समय नहीं लगा।

चलिए अब MX Takatak App के बारे में थोड़ा डिटेल में जान लेते हैं।

Table of Contents

MX Takatak क्या है? (What is MX TakaTak in Hindi)

MX Takatak एक शोर्ट विडियो शेयरिंग ऐप है, जहाँ आप टिकटोक की तरह अपनी बनायीं हुई विडियो को शेयर कर सकते हैं। यहाँ आप Comedy, Dialogue Dubbing विडियो शेयर कर सकते हैं।

अगर आप एक क्रिएटर नहीं हैं तो आप मनोरंजन के तौर पर MX Takatak का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन अगर आप एक क्रिएटर हैं तो आप विडियो बनाने के साथ-साथ MX Takatak ऐप से पैसे भी कमा सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बतादें इस साल फरबरी 2022 में MX Takatak का नाम बदल कर Moj Lite + कर दिया गया है। Moj App को नियंत्रण करने वाली कंपनी Share Chat अब MX Takatak यानी Moj Lite + का भी नियंत्रण करेगी।

इस पोस्ट में हम Moj Lite + को MX Takatak ही कहेंगे क्योंकि यह नाम अभी भी लोगो के बीच लोकप्रिय है और अभी भी लोग MX Takatak के नाम से ही इस ऐप को सर्च करते हैं। 

MX Takatak की सबसे अच्छी बात यह है की यह एक भारतीय ऐप है और इसके बैन होने की संभावना न के बराबर है।

नीचे हमने MX TakaTak की कुछ बेसिक डिटेल्स शेयर की हैं:-

ऐप का नाम Moj Lite +
ऐप साइज़91 MB
डाउनलोड10Cr+
रेटिंग4.2
केटेगरीSocial
ऑपरेटिंग सिस्टमiOS, Android
नियंत्रणकर्ताShare Chat
देश India
ऐप डाउनलोडयहाँ क्लिक करें

MX TakaTak App किस देश का है?

MX TakaTak App भारत देश का है इसे MX Media & Entertainment द्वारा डेवेलोप किया गया है। भारतीय ऐप होने के नाते आप इसका उपयोग बिना डर और शंका के कर सकते हैं। इस ऐप का नाम अब Moj Lite + है जो की Share Chat द्वारा control किया जाता है।

MX TakaTak को डाउनलोड कैसे करें?

MX TakaTak App को बाकी ऐप्स की तरह डाउनलोड करना बेहद आसान है, लेकिन फिर भी आपको कोई दिक्कत आती है तो आप नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर ओपन करें।
  2. अब सर्च बार में टाइप करें Moj Lite + क्योंकि MX TakaTak का नाम अब बदल चूका है।
  3. अब जो ऐप आपको सबसे पहले दिखेगा उसपर क्लिक करके Install के बटन पर क्लिक करें।
  4. थोड़ा इंतज़ार करें ऐप आपके फ़ोन में डाउनलोड होकर ओपन हो जायेगा।
  5. अब आप MX TakaTak का उपयोग करना शुरू कर सकते हैं।

MX TakaTak पर अकाउंट कैसे बनायें?

MX TakaTak पर विडियो डालने के लिए आपका इसपर अकाउंट होना जरुरी है, अकाउंट कैसे बनाना है इसके बारे में हमने नीचे बताया है।

  • स्टेप 1:- ऐप डाउनलोड होने के बाद सबसे पहले ऐप को ओपन कीजिये, अब आपके सामने एक विडियो दिखेगी। अब आपको सबसे नीचे एक Account का आप्शन दिखेगा उसपर क्लिक कीजिये।
  • स्टेप 2:- अब MX Takatak पर अकाउंट बनाने के लिए आपके सामने 3 आप्शन आयेंगे, आप अपनी सहूलियत के हिसाब से कोई भी एक आप्शन चुन लें।
  • स्टेप 4:- इसके बाद यहाँ आपसे आपकी उम्र पूछी जाएगी, अपनी उम्र सेलेक्ट करें। अब आपका MX Takatak अकाउंट बन चूका है।
  • स्टेप 3:- इसके बाद आपसे जो भी permission मांगी जाएँ उसे Allow कर दीजिये इसमें कोई दिक्कत की बात नहीं है।

चलिए अब जानते हैं MX TakaTak पर विडियो कैसे बनाये।

MX TakaTak App पर अपनी Video कैसे बनायें

MX TakaTak पर विडियो बनाना बाकी ऐप्स की तरह बहुत ही आसान है, नीचे हमने इसके सभी स्टेप्स शेयर किये हैं।

  1. सबसे पहले ऐप को ओपन करें।
  2. अब आपको बीच में + का आइकॉन दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपसे Camera और Mic की permission मांगी जाएगी दे दें।
  4. अब आप Recording वाले आप्शन पर क्लिक करके विडियो बनाना शुरू करें।
  5. यहाँ आपको बहुत से Effect और Filter मिल जायेंगे जिनका उपयोग आप अपनी विडियो में कर सकते हैं।
  6. जैसे ही आपकी विडियो बन जाए उसके बाद आप विडियो को Publish कर सकते हैं।

MX Takatak App Se Paise Kaise Kamaye?

दोस्तों, Takatak ऐप से पैसे कमाने के लिए आपको सबसे पहले एक क्रिएटर बनना होगा और लगातार वीडियोस डालने होंगे जिससे आप फेमस हो सकें और लोग आपको फॉलो करना शुरू कर दें।

टकाटक या फिर किसी दुसरे प्लेटफार्म से पैसे कमाने के लिए आपके पास जनता यानी की Followers होने जरुरी हैं। आपके जितने ज्यादा फोल्लोवेर्स होंगे आप उतना ज्यादा पैसा कमा सकते हैं।

MX Takatak ऐप से पैसे कमाने के बहुत से तरीके हैं जिसके द्वारा आप हजारो रूपए महीना घर बैठे कमा सकते हैं। जो सबसे बेस्ट तरीके हैं उन सभी के बारे में हमने नीचे डिटेल में बताया है।

1. Mints के द्वारा TakaTak ऐप से पैसे कमाए

जबसे Takatak ऐप Moj Lite + बना है तबसे इसमें काफी सारे फीचर जोड़े गए हैं उन्ही में से एक है Mints – इसके द्वारा आप टकाटक ऐप से पैसे कमा सकते हैं।

अगर आप किसी के पसंदीदा क्रिएटर हैं तो वह व्यक्ति आपके Live के दौरान आपको Cheers के द्वारा Virtual Gifts भेज सकता है इसके लिए उसे Cheers खरीदने पड़ेंगे। जो की आपको Mints के रूप में मिलेंगे और उन्हें Redeem करके आप अपने बैंक अकाउंट में पैसे कमा सकते हैं।

2. Affiliate Marketing करके Takatak App से पैसे कमाए

MX Takatak से पैसे कमाने के लिए Affiliate Marketing बहुत अच्छा तरीका है। यहाँ आपको किसी भी कम्पनी का Affiliate program ज्वाइन करना है और अपना एक Affiliate Link क्रिएट करके अपनी विडियो के कैप्शन में शेयर करना है। 

जब भी कोई व्यक्ति आपके लिंक से कोई प्रोडक्ट खरीदेगा तो उसका कुछ कमीशन आपको प्राप्त होगा। इस तरह आप एफिलिएट मार्केटिंग के द्वारा Takatak App से पैसे कमा सकते हैं।

अगर आपको नहीं पता Affiliate Marketing क्या है तो आप हमारी इस पोस्ट में स्टूडेंट पैसे कैसे कमाए – Affiliate Marketing वाला टॉपिक जरुर पढ़ें।

3. दुसरे के Account को Promote करके TakaTak App से पैसे कमाए

जी हाँ दोस्तों आप दुसरे क्रिएटर के अकाउंट को प्रमोट करके पैसे कमा सकते हैं। जब हमारे हजारो-लाखो में फोल्लोवेर्स हो जाते हैं तो छोटे क्रिएटर्स यानि जिनके फोल्लोवेर्स काफी कम होते हैं वह अपने अकाउंट का प्रमोशन करवाने के लिए मेसेज करना शुरू कर देते हैं।

ऐसे में आप उनके अकाउंट को प्रमोट करके पैसे कमा सकते हैं। इससे आप दोनों का ही फायदा है आपको पैसे मिल जायेंगे और उनका प्रमोशन हो जायेगा।

4. Collaboration Video के द्वारा TakaTak App से पैसे कमाए

दोस्तों, यह भी एक तरह का प्रमोशन ही है लेकिन यहाँ विडियो के द्वारा Collaboration होता हैं। अगर आप एक बड़े क्रिएटर हैं और आपके लाखो में फोल्लोवेर्स हैं तो आपको छोटे क्रिएटर्स जिनके फोलोवेर्स कम हैं वह Video Collaboration के लिए मेसेज करते हैं। जिससे उनके फोल्लोवेर्स बढ़ सकें और वह भी बड़े क्रिएटर बन पायें।

आप उनके साथ एक Video में Collaboration कर सकते हैं जिसके आप उनसे पैसे ले सकते हैं।

5. Sponsorship के द्वारा MX Takatak App से पैसे कमाए

जब आप एक पोपुलर क्रिएटर बन जाते हैं और लाखो लोग आपकी वीडियोस देखते है उस समय कंपनियां और ब्रांड्स आपसे Sponsorship के लिए संपर्क करते हैं। Sponsorship के द्वारा वह आपसे अपना प्रोडक्ट प्रमोट करने के लिए कहते हैं जिसके वह आपको पैसे देते हैं।

Sponsorship के द्वारा आप महीने का लाखो रूपए तक कमा सकते हैं और बहुत से लोग कमा भी रहे हैं।

6. खुद का कोई Product बेचकर MX Takatak से पैसे कमाए

अगर आपका कोई प्रोडक्ट है तो भी आप उसे MX Takatak के द्वारा बेचकर पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी विडियो में कहीं न कहीं अपने प्रोडक्ट का ज़िक्र करना है या फिर विडियो इस तरह बनानी है जिससे आपके प्रोडक्ट के बारे में लोगो को पता चल सकें और वह आपके प्रोडक्ट को खरीद पायें।

MX TakaTak App की विशेषताएं (Feature of MX TakaTak in Hindi)

MX TakaTak पर आपको कई सारे फ़ीचर्स देखने को मिल जायेंगे, जिनके बारे में हमने नीचे बताया है।

  • Trending Video

इस वाले आप्शन में आपको सभी Trending Videos देखने को मिलेंगी। जिससे आप अपनी विडियो के लिए Trending topic का आईडिया भी ले सकते हैं।

  • Download and Share

यह आप्शन बड़े कमाल का है आपको जिस भी विडियो को डाउनलोड करना है उसके सामने बने शेयर के आप्शन पर क्लिक करके आप विडियो को शेयर करने के साथ-साथ डायरेक्ट अपनी गैलरी में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

  • Music Library

यहाँ आपको Music Library भी मिलेगी, जहाँ से आप अपनी विडियो के लिए म्यूजिक सेलेक्ट करके उपयोग कर सकते हैं।

  • Notification Box

यहाँ आपको सभी notification देखने को मिलेंगे जैसे की आपको किसने फोलो किया, किसने आपकी विडियो को लाइक किया इत्यादि।

  • Language

इस ऐप के अन्दर आपको बहुत सी भाषाएँ देखने को मिले जाएँगी, आप जिस भी भाषा में ऐप का उपयोग करना चाहते हैं कर सकतें हैं।

  • Photo Editor और Video Editor

इस फीचर के द्वारा आप जैसे चाहें वैसे अपनी विडियो और फोटो को edit कर सकते हैं।

MX Takatak App से जुड़े सवाल जवाब (FAQS)
टकाटक पर वीडियो बनाने से क्या मिलता है?

टकाटक पर वीडियो बनाने से आप दौलत और शौहरत दोनों कमा सकते हैं।

एमएक्स टकाटक पर सत्यापित होने के लिए आपको कितने अनुयायियों की आवश्यकता है?

ऐसा कोई फिक्स नहीं है कुछ लोग ऐसे हैं जिनके लाखो में फोल्लोवेर्स हैं लेकिन वह अभी तक एमएक्स टकाटक पर सत्यापित नहीं हो पाए हैं और कुछ लोगो के हजारो में फोल्लोवेर्स हैं तब भी उन्हें सत्यापन बैज प्राप्त है।

एमएक्स टकाटक पर कितने फॉलोअर्स होने पर पैसे मिलते हैं?

एमएक्स टकाटक खुद से पैसे नहीं देता है लेकिन अगर आपके लाखो में followers हैं तो आप टकाटक से अच्छे पैसे कमा सकते हैं।

क्या MX TakaTak चाइना की App है?

नहीं, MX TakaTak एक भारतीय ऐप है जिसका नाम अब Moj Lite + है।

निष्कर्ष – MX TakaTak पर पैसे कैसे कमाए

दोस्तों, इस पोस्ट में हमने आपको MX Takatak app क्या है, MX Takatak app se paise kaise kamaye, टकाटक पर अकाउंट कैसे बनायें इसकी पूरी जानकारी दी है। फिर भी आप कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

अंत में यही कहना चाहेंगे शुरू में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन जैसे ही आपके पास लाखो में जनता यानी की फोल्लोवेर्स हो जायेंगे तब पैसे कमाना काफी आसान हो जायेगा। कहते हैना शुरू का कदम ही सबसे मुश्किल कदम होता है उसके बाद तो सब आसान हो जाता है।

अगर आप लगातार वीडियोस डालते हैं और अपनी विडियो की क्वालिटी बढ़िया रखते हैं तो एक न एक दिन आप जरुर सफल होंगे।

दोस्तों, आप हमसे डायरेक्ट सम्पर्क करने या फिर ऑनलाइन पैसे कमाने के बारे में बातचीत करने के लिए हमारी कम्युनिटी में भी जुड़ सकते है।

हमारे साथ जुड़ने के लिए आप Right sidebar में बने Facebook, Telegram बटन पर क्लिक करके हमारा Premium Group ज्वाइन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:-

Leave a Comment