Zomato Se Paise Kaise Kamaye? | हर महीने 25 से 30 हज़ार तक

दोस्तों, Zomato se paise kaise kamaye ये बात बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन आज शायद ही ऐसा कोई इन्टरनेट यूजर होगा जिसने Zomato का नाम ना सुना हो, Food Delivery की अगर बात आती है तो सबसे पहले दिमाग में Zomato का ही नाम आता है।

आज इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं आप Zomato से किस तरह पैसे कमा सकते हैं, Zomato में Delivery Boy की जॉब कैसे करें, Zomato में आप महीने का 25 से 30 हज़ार कैसे कमा सकते हैं इत्यादि।

Zomato से पैसे कैसे कमाए, Zomato se kitna paisa milta hai उससे पहले पूरी तरह जान लेते हैं आखिर Zomato क्या है।

Zomato क्या है?

Zomato एक रेस्टोरेंट डिस्कवरी और फूड डिलीवरी App है। यह उपयोगकर्ताओं को अपने शहर या देश भर में रेस्तरां खोजने, समीक्षा पढ़ने और मेनू ब्राउज़ करने की अनुमति देता है।

अगर आप एक यूजर हैं तो आप Zomato App के द्वारा अपने घर पर Food delivery करवा सकते हैं। 

अगर आप कोई रेस्टोरेंट, ढ़ाबा, Food Stall चलाते हैं तो आप अपने business को Zomato में registered करवाकर अपना खाना Deliver कर सकते हैं।

Zomato से आप तीन तरीके से पैसे कमा सकते हैं जिनके बारे में हमने नीचे एक-एक करके बताया है।

Zomato Se Paise Kaise Kamaye? (Zomato से पैसे कमाने के 3 तरीके )

अगर आप Zomato से पैसे कमाना चाहते हैं तो आपके पास तीन तरीके हैं जिनके द्वारा आप पैसे कमा सकते हैं सभी तरीकों के बारे में हमने नीचे विस्तार से जानकारी दी हैं।

Zomato में अपना Hotel/Restaurant List करके पैसे कमाए

अगर आपका कोई Restaurant, Hotel, Food Stall, ढ़ाबा या फिर ठेला है तो आप उसको Zomato में लिस्ट करवाकर Online orders ले सकते हैं। अपने रेस्टोरेंट को Zomato में लिस्ट करना बहुत ही आसान है बस आपके पास जरुरी दस्तावेज होने चाहिए।

एक बार आपका Hotel Zomato में लिस्ट हो जाता है तो उसके बाद आप Zomato से पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं।

चलिए जानते हैं अपने Hotel/Restaurant/Food stall को Zomato में लिस्ट कैसे करें:-

Hotel Registration Eligibility Criteria in Zomato

  1. आपका होटल या फिर रेस्टोरेंट FSSAI से सर्टिफाइड होना जरूरी है। अगर आपके पास FSSAI Certificate नहीं है तो आप application no. भी दे सकते हैं।
  2. आपके पास PAN Card होना जरुरी हैं।
  3. आपके पास GST नंबर होना चाहिए, अगर आपके रेस्टोरेंट या फिर होटल पर लागू है तो। 

यदि आपके पास ऊपर बताये गए सभी दस्तावेज़ उपलब्ध हैं, तो आपका होटल बड़े आराम से Zomato पर लिस्ट हो जायेगा। 

Zomato के साथ बिज़नस करने के लिए आपको सबसे पहले रेस्टोरेंट या फिर होटल को Zomato पर Add करना है। इसके लिए सभी जरुरी स्टेप्स हमने नीचे बताये हैं।

रेस्टोरेंट को Zomato पर Register कैसे करें:-

रेस्टोरेंट या फिर होटल को Zomato पर रजिस्टर करने के लिए आपको नीचे बताई गयी प्रक्रिया को पूरा करना है।

  1. अपने रेस्टोरेंट/होटल को Zomato लिस्टिंग में जोड़ना।
  2. Zomato for Business ऐप पर registration प्राप्त करना।

How to Add Restaurant on Zomato?

  1. अपना रेस्टोरेंट Zomato में Add करने के लिए आपको Add Restaurant इस लिंक पर क्लिक करना है।
  2. इसके बाद आपके सामने जो पेज ओपन होगा उसमे आपको “Register Your Restaurant” पर क्लिक करना है।
  3. अब आपसे account create करने के लिए कहा जायेगा, आप अपना नाम और ईमेल पता डालकर या फिर डायरेक्ट गूगल से अकाउंट बना सकते हैं।
  4. इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसमे आपको Restaurant का नाम, पता, पिनकोड, रेस्टोरेंट का फ़ोन नंबर देना है। इसके बाद अगर आप रेस्टोरेंट के मालिक है या जो भी मालिक है आपको उनका फ़ोन नंबर, नाम और ईमेल पता डालकर Next पर क्लिक कर देना है।
  5. इसके बाद आपसे रेस्टोरेंट के बारे में कुछ चीज़े पूछी जायेंगी आपको उन्हें भरना है और Restaurant की कुछ फोटोज डाल कर फॉर्म जमा कर देना है।

इतना सब करने के बाद Zomato की तरफ से आपके पास एक executive आएगा, जो की आपसे ऊपर बताये गए सभी जरुरी दस्तावेज और आपके रेस्टोरेंट की कुछ फोटोज लेगा।

जैसे ही आपका verification पूरा होगा उसके बाद आपका रेस्टोरेंट Zomato पर Add हो जायेगा।

Zomato Business App पर रेस्टोरेंट Register करें

अगर Zomato Business App में आपके Restaurant की लिस्टिंग नहीं दिखती तो आप अपने रेस्टोरेंट को रजिस्टर करने के लिए नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. Zomato के Business App पर लिस्टिंग प्राप्त करने के लिए नीचे बटन पर क्लिक करके Zomato Business ऐप डाउनलोड करें।
  1. ऐप डाउनलोड करने के बाद, सर्च बार में अपने रेस्टोरेंट का नाम सर्च करके देखें की आपका रेस्टोरेंट वहां लिस्ट है या नहीं।
  2. अगर आपके रेस्टोरेंट की लिस्टिंग दिख जाती है, तो आप Claim Listing पर क्लिक करें।
  3. अगर लिस्टिंग नहीं दिखती तो सबसे पहले आप अपना Restaurant Business Listing में Add करें, जिसके सभी स्टेप्स ऊपर Add Restaurant on Zomato वाले पॉइंट में बताये गए हैं।
  4. इसके बाद आपको Zomato पर बिज़नस पेज के लिए scroll down करना है, यहाँ आपको एक फॉर्म दिखेगा जो की आपको भरना है।
  5. फॉर्म भरते समय आपसे रेस्टोरेंट का नाम, आपका नाम, ईमेल आईडी, शहर ये सब जानकारी मांगी जाएगी, आपको पूछी गयी जानकारी को भरकर सबमिट कर देना है।
  6. इसके बाद आपको कुछ नहीं करना, आपके पास Zomato की तरफ से executive का कॉल आएगा वह आपकी सभी डिटेल्स वेरीफाई करेगा और उसके बाद Zomato Business App पर आपका अकाउंट activate कर दिया जायेगा।

नोट:- Zomato पर रेस्टोरेंट लिस्ट होने के बाद Zomato आर्डर का 7 से 15% कमीशन चार्ज करता है।

Restaurant Add करके Zomato से कितना पैसा कमा सकते हैं?

अगर आप Zomato पर अपना रेस्टोरेंट List करते हैं तो आप महीने का अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। ये पैसा आपके orders पर डिपेंड करता है जितने ज्यादा आप Orders Deliver करते हैं उतना ही ज्यादा पैसा आप Zomato से कमा सकते हैं।

ज्यादा Orders पाने के लिए आपको अपनी Food Quality अच्छी रखनी है, क्योंकि अगर आप अच्छी Quality वाला खाना कस्टमर को डिलीवर करेंगे तो वह आपके रेस्टोरेंट से दुबारा Order करेगा। इससे आपके रेस्टोरेंट की रेटिंग बढ़ेगी और Zomato खुद आपके Restaurant/Hotel को प्रमोट करेगा।

अगर आप ऊपर बताई गयी बातो को ध्यान में रख कर काम करते हैं, तो आप अपने रेस्टोरेंट के ऑर्डर्स बढ़ाने के साथ-साथ Zomato से महीने का 30 से 35 हज़ार आराम से कमा सकते हैं।

Zomato में Delivery Boy की जॉब करके पैसे कमाए

Zomato आज एक Online food delivery करने वाला सबसे बड़ा प्लेटफार्म बन चूका है, ऐसे में Zomato को Delivery Boy की जरुरत पड़ती रहती है।

आप Zomato में डिलीवरी बॉय की जॉब करके महीने का 25 से 30 हज़ार आराम से कमा सकते हैं। इसके लिए आपके पास एक बाइक का होना जरुरी है क्योंकि डिलीवरी करने के लिए आपको इसकी जरुरत होगी।

इसके अलावा Zomato में Delivery boy की जॉब करने के लिए आपके पास कुछ डाक्यूमेंट्स होने चाहिए जिनके बारे में हमने नीचे बताया है।

Zomato Me Delivery Boy Kaise Bane?

Zomato में Delivery Boy बनने के लिए आपको अपने शहर के नजदीकी Zomato ऑफिस में जाना है या फिर आप Zomato Rider बनने के लिए ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। आपके पास नीचे बताये गए सभी डाक्यूमेंट्स होने जरुरी हैं।

  1. Zomato में डिलीवरी बॉय बनने के लिए आपके पास Bike, RC और लाइसेंस होना चाहिए।
  2. एक स्मार्ट फ़ोन होना चाहिए।
  3. आपके पास जरुरी डाक्यूमेंट्स आधार कार्ड, पैन कार्ड होने चाहिए।
  4. आपका बैंक में खाता होना जरुरी है।

ऊपर बताये गए डाक्यूमेंट्स जमा करने के बाद आपको एक फॉर्म भरने के लिए कहा जायेगा। इसके बाद Zomato में आपकी Joining हो जाएगी और आपको डिलीवरी बॉय के लिए ट्रेनिंग भी मिलेगी।

Zomato से Delivery Boy की कितनी कमाई होती है?

दोस्तों, Delivery Boy बनकर Zomato से ठीक ठाक पैसा कमाया जा सकता है यह टोटली आपके टाइम पर डिपेंड करता है। आगर आप Zomato में Delivery Boy के तौर पर पार्ट टाइम काम करते हैं तो आप महीने का 10 से 12 हज़ार कमा सकते हैं। 

Zomato में Delivery boy की जॉब करने पर आपको सैलरी नहीं मिलती, बल्कि per order आपको ₹35-₹40 मिलते हैं। अगर आप फुल टाइम काम करते हैं तो आप महीने का 35 से 40 हज़ार आसानी से कमा सकते हैं। 

इसमें आपको ज्यादा से ज्यादा ऑर्डर्स को पूरा करना होता है। जितने ज्यादा ऑर्डर्स आप पूरा करते हैं उतना ज्यादा आप Zomato से कमा सकते हैं।

Zomato कंपनी में जॉब करके पैसे कमाए

यह Zomato से पैसे कमाने का तीसरा तरीका है, आप Zomato से पैसे कमाने के लिए Zomato कंपनी में जॉब भी कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपका कोई जानने वाला पहले से Zomato में कर्मचारी होना जरुरी हैं।

अगर आपका कोई जानने वाला पहले से Zomato कंपनी में काम कर रहा है तो उसके द्वारा आप कंपनी में जॉब प्राप्त कर सकते हैं। बाकी की जानकारी के लिए आप Zomato Careers पेज देख सकते हैं।

Zomato कंपनी में काम करके कितना पैसा कमाया जा सकता है?

दोस्तों, जैसा की हमने आपको ऊपर बताया Zomato कंपनी में काम करने के लिए आपकी जान पहचान में पहले से कोई व्यक्ति Zomato में होना चाहिए।

Zomato कंपनी में काम करके कितना पैसा कमाया जा सकता है यह आपकी जॉब प्रोफाइल पर निर्भर करता है इसके बारे में कोई भी व्यक्ति आपको ढ़ंग से नहीं बता सकता। क्योंकि यह कंपनी decide करती है की कर्मचारी को कितनी सैलरी ऑफर करनी हैं।

Zomato कंपनी से जुड़े FAQS
जोमाटो की सैलरी कितनी है?

Zomato में Delivery Boy की कोई सैलरी नहीं होती, क्योंकि यहाँ Delivery Boy को Per order Deliver करने के ₹35 से ₹40 मिलते हैं। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से काम करने के लिए कोई भी शिफ्ट चुन सकते हैं, आप जितने ज्यादा आर्डर डिलीवर करेंगे उतना पैसा आप Zomato से कमा सकते हैं।

जोमैटो क्या है और यह कैसे काम करता है?

Zomato एक रेस्टोरेंट सर्च एंड डिस्कवरी सर्विस है। यह उपयोगकर्ताओं को अपने क्षेत्र में रेस्तरां खोजने, रेस्तरां की समीक्षा पढ़ने और ऑनलाइन आरक्षण करने में मदद करता है।

ज़ोमैटो ने भारत में लोगों को रेस्तरां खोजने में मदद करने के लिए एक वेबसाइट के रूप में शुरुआत की, लेकिन तब से 23 से अधिक देशों में इसका विस्तार हुआ है और यह Android और iOS दोनों उपकरणों के लिए मोबाइल एप्लिकेशन प्रदान करता है।

क्या Zomato की अपनी रसोई है?

नहीं, Zomato की अपनी कोई रसोई नहीं है।

निष्कर्ष

दोस्तों, इस पोस्ट में आपको Zomato क्या है, Zomato से पैसे कैसे कमाए, Zomato se Paise Kaise Kamaye, zomato me paise kaise kamaye जाते हैं, जोमाटो डिलीवरी जॉब , Zomato से पैसे कमाने के कितने तरीके हैं, Zomato से Delivery Boy की कितनी कमाई होती है। इस बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी।

अगर आप कुछ पूछना चाहते हैं तो हमे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हम जल्द से जल्द आपके सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

पोस्ट पसदं आयी हो तो सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करें, जिससे बाकी जरुरतमंद लोग भी Zomato में काम करके पैसे कमा सकें और अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकें।

पैसे कमाने के और भी तरीके जानने के लिए आप हमारी फेसबुक कम्युनिटी से जुड़ सकते हैं, हमसे जुड़ने के लिए साइडबार में दिए बटन Facebook Community पर क्लिक करें।

ये भी पढ़ें:-

2 thoughts on “Zomato Se Paise Kaise Kamaye? | हर महीने 25 से 30 हज़ार तक”

  1. हेल्लो सर जोमेटो से ऑनलाइन पैसे कमाना बाकि ऑनलाइन पैसे कमाना जितना ही थोड़ा मुस्किल है लेकिन इस आर्टिकल से लोगो को काफी मदद मिलेगी लॉकडाउन के बाद काफी लोग पैसे कमाने के लिए ऑनलाइन दुनिया की तरफ आकर्षित हुए हैं और काफी लोग इसमें सफल भी हुए हैं और आप ऐसे ही जानकारी देंगे तो इसमें और भी लोगो का फायदा होगा

    Reply

Leave a Comment