Instagram Reels Bonus Se Paise Kaise Kamaye?

अगर आप Instagram रील्स बनाते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है, अब आप Instagram Reels से पैसे कमा सकते हैं, Instagram Reels Bonus Se Paise Kaise Kamaye आज हम इसी के बारे में आपको बताने वाले हैं।

दोस्तों, हाल ही में Instagram ने रील्स बनाने वालों के लिए Bonus प्रोग्राम लांच किया है, जिससे सभी रील्स क्रिएटर पैसे कमा सकते हैं। लेकिन अभी यह एक Invite only bonus program है अर्थात इन्स्टाग्राम ने जिन लोगो को बोनस प्रोग्राम के लिए निमंत्रण भेजा है केवल वही लोग इससे पैसे कमा सकते हैं।

चलिए डिटेल में जानते हैं आखिर Instagram Reels Play Bonus Program क्या है, Instagram reels bonus से पैसे कमाए और उसके बाद जानेंगे इसका Eligibility Criteria क्या होता है।

Instagram Reels Play Bonus Program क्या है?

इन्स्टाग्राम रील्स प्ले बोनस केवल आमंत्रण बोनस कार्यक्रम है जिसके द्वारा इन्स्टाग्राम रील्स क्रिएटर पैसे कमा सकते हैं। अभी इस प्रोग्राम के लिए कुछ ही क्रिएटर्स को निमंत्रण भेजा गया है, लेकिन धीरे-धीरे यह बोनस फीचर उन लोगो को भी दे दिया जायेगा जो इसके लिए योग्य हैं।

जैसा की आप सब जानते हैं अभी तक Instagram का खुद का कोई monetization सिस्टम नहीं था, सभी क्रिएटर्स Sponsorship, Paid promotion या फिर दुसरे अलग तरीकों से पैसे कमा रहे थे, दूसरी जगह YouTube Short अपने क्रिएटर्स को Short Fund बाँट रहा है।

ऐसे में Instagram ने भी Bonus program को India में लांच कर दिया है, इससे पहले यह प्रोग्राम US में लांच हो चूका था। ख़ुशी की बात यह है की Instagram Bonus से आप अच्छा ख़ासा पैसा कमा सकते हैं।

चलिए अब इसके Eligibility Criteria के बारे में जानते हैं।

Instagram Reels Play Bonus Eligibility Criteria

बहुत से क्रिएटर्स को अभी तक Instagram Reels Play Bonus नहीं मिला है उन्ही में से एक हम भी हैं, लेकिन उम्मीद हैं जल्द ही Bonus feature उन सभी लोगो को प्राप्त हो जायेगा जो Instagram Reels Bonus Eligibility Criteria पूरा कर रहे होंगे।

नीचे हमने वो सभी पॉइंट्स बताये हैं जिनके द्वारा आप Instagram Bonus Program को प्राप्त कर सकते हैं:-

  1. Instagram Bonus Program प्राप्त करने के लिए आपका अकाउंट Business या फिर Creator Account में होना जरुरी है।
  2. अगर आपकी रील्स में किसी प्रकार का ब्रांडेड कंटेंट है तो वह फ़िलहाल Bonus program के लिए eligible नहीं होगा।
  3. आपकी रील आपके द्वारा ही बनायीं जानी चाहिए अर्थात उस रील पर किसी और का अधिकार नहीं होना चाहिए।
  4. अगर आपकी रील्स पर किसी अन्य प्लेटफार्म का वॉटरमार्क या फिर लोगो होता है तो वह Instagram Reels Bonus के लिए अयोग्य होगी।
  5. आपकी रील की भाषा इसमें से एक होनी चाहिए अरबी, बंगाली, अंग्रेजी, फ्रेंच, हिंदी, कन्नड़, मराठी, मलयालम, पुर्तगाली, पंजाबी, स्पेनिश, तमिल और उर्दू। फ़िलहाल इन्ही भाषाओँ में Instagram Bonus सपोर्ट किया जा रहा है।

ये कुछ पॉइंट्स थे जिन्हें आपको ध्यान में रखकर अपनी रील्स को बनाना है।

इन्स्टाग्राम रील्स प्ले बोनस कैसे चेक करें?

अगर आपको चेक करना है की इन्स्टाग्राम रील्स प्ले बोनस आपको मिला है या नहीं तो इसके लिए आप नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. अगर आपको Reels Play Bonus का Invitation आता है तो इन्स्टाग्राम ओपन करते ही आपके सामने एक Pop up Notification आ जायेगा।
  2. Bonus चेक करने का दूसरा तरीका है, आपको सबसे पहले Instagram ओपन करना है।
  3. अब Right side टॉप में तीन लाइन पर क्लिक करना है।
  4. यहाँ आपको Settings वाले आप्शन में जाना है।
  5. इसके बाद आपको Creator पर क्लिक करना है।
  6. अगर आप Instagram Reels Bonus के लिए Eligible होते हैं तो ऊपर की तरफ ही आपको Bonus का आप्शन दिख जायेगा।
  7. अगर Bonus का आप्शन आपको नहीं दिखता है, तो इसके लिए आपको इंतज़ार करना होगा।

इन्स्टाग्राम रील्स प्ले बोनस आने के बाद जरुरी सेटिंग्स

अगर आप Instagram Reels Play Bonus के लिए Eligible हो गए हैं तो आपको नीचे बताई गयी जरुरी सेटिंग्स करनी होंगी, तभी आप Bonus का पैसा अपने अकाउंट में प्राप्त कर सकते हैं।

  1. आपको सबसे पहले Bonus वाले आप्शन पर क्लिक करना है।
  2. अब आपको Try it पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद Get Started पर क्लिक करें।
  4. अब आपको Agree To Terms पर क्लिक करना है।
  5. इतना करने के बाद आपको अपना First और Last Name, Date of Birth, Country का नाम enter करना है।
  6. इसके बाद आपको Bonus के पैसों को ट्रान्सफर करने के दो आप्शन मिलेंगे पहला बैंक अकाउंट और दूसरा PayPal, आप किसी एक आप्शन को सेलेक्ट करके डिटेल्स भर सकते हैं।
  7. यहाँ आपसे आपका पैन कार्ड नंबर भी माँगा जायेगा, जिसको देना जरुरी है।

नोट:- अभी Bonus फीचर हमें प्राप्त नहीं हुआ है, जैसे ही प्राप्त होता है हम स्क्रीनशॉट के माध्यम से आपको एक-एक स्टेप की जानकारी प्रदान करेंगे, इसलिए आप इस पोस्ट को बुकमार्क कर लें। जिससे आने वाले समय में आपको इसकी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त होती रहे।

Instagram Reels Monetization in India – आप नीचे दी गयी विडियो भी देख सकते हैं।

Instagram Reels Bonus से जुड़े सवाल जवाब (FAQS)

क्या इंस्टाग्राम रीलों के लिए पैसे देता है?

जी हाँ, हाल ही में इंस्टाग्राम ने Instagram Reels Bonus भारत में लांच कर दिया है, जिससे रील्स क्रिएटर पैसे कमा सकते हैं।

इंस्टाग्राम रील्स बोनस कब प्राप्त होगा?

फ़िलहाल ये प्रोग्राम निमंत्रण द्वारा शुरू किया गया है, धीरे-धीरे रील्स बोनस प्रोग्राम सभी योग्य क्रिएटर्स को मिल जायेगा। इसके लिए आपको थोड़ा इंतज़ार करना है।

इंस्टाग्राम रील्स बोनस बैंक में कैसे प्राप्त करें?

इसके लिए आप बोनस वाले आप्शन में अपना बैंक खाता या फिर पेपाल आईडी जोड़ें।

इंस्टाग्राम रील्स बोनस किस तारीख को प्राप्त होगा?

इंस्टाग्राम रील्स बोनस हर महीने की 21 तारीख को दिया जायेगा, मान लीजिये आप बोनस के लिए अक्टूबर महीने में Eligible होते हैं और अपने Bonus Threshold को पूरा कर लेते हैं जो की $100 है, तो 21 नवम्बर को आपके बैंक अकाउंट में बोनस भेज दिया जायेगा।

निष्कर्ष – Instagram Reels Bonus Se Paise Kaise Kamaye

दोस्तों, इस पोस्ट में हमने आपको Instagram Reels Bonus Se Paise Kaise Kamaye, इंस्टाग्राम रील्स बोनस का Eligibility Criteria क्या है (Instagram reels bonus eligibility in India), रील्स बोनस कैसे चेक करें इसकी सम्पूर्ण जानकारी दी है। 

उम्मीद करते हैं यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी और इससे आपको Instagram Bonus की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी।

अगर पोस्ट से हेल्प मिली तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करके बाकी लोगो को भी इसकी जानकारी जरुर दें और अगर आप कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट में पूछ सकते हैं।

अंत में यही कहना चाहेंगे दोस्तों आपको शोर्ट विडियो बनाने में एक बार मेहनत करनी है उसके बाद आप जितने भी शोर्ट विडियो शेयरिंग प्लेटफार्म हैं वहां अपनी विडियो शेयर करके पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं। बस याद रखें किसी भी प्लेटफार्म का वॉटरमार्क या लोगो उस विडियो पर न आये अपनी ओरिजिनल विडियो को ही शेयर करें।

पोस्ट को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत धन्यवाद!

ये भी पढ़ें:-

Leave a Comment